डोंगरगढ़ के ग्राम खल्लारी में विश्वकर्मा समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक रखी गई है। जिसमें ब्लॉक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में डोंगरगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष गुलाबचंद विश्वकर्मा को बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष ईश्वर विश्वकर्मा, सचिव केशव विश्वकर्मा, सह सचिव लखन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, सलाहकार रामधन विश्वकर्मा व संचालक की जिम्मेदारी दिलीप विश्वकर्मा को सौंपी गई।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के लिए संतराम विश्वकर्मा व दिनेश विश्वकर्मा को भी नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज के मजबूती के लिए कार्य करने की शपथ ली। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान देंगे।