राजनांदगांव|प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत 2017-18 में मानदेय का वितरण नहीं किया गया है। इसकी मांग लेकर संबंधितों ने सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग के अफसर को ज्ञापन सौँपा। जिला अध्यक्ष बरसन नेटी व सचिव मंथीरदास साहू ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को टेपरिंग ग्रांट (समस्त चरण) , पीपीआर टीकाकरण और एफएमडी टीकाकरण अभियान का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है। कार्य आधारित मानदेय नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।