पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर अल्प संख्यक मोर्चा मिला सांसद से

विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर अल्प संख्यक मोर्चा मिला सांसद से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अय्यूब गोरी के साथ नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद ने सांसद अभिषेक सिंह से मुलाकात की। उन्हें मोर्चा द्वारा विकास यात्रा के आगमन को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में अवगत कराया। सांसद सिंह ने परवेज अहमद को उनकी जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर बधाई दी। इस अवसर पर गोरी ने सांसद सिंह को बताया कि वर्तमान में मोर्चा के सदस्य विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर जुटे हुए हैं। विकास यात्रा के राजनांदगांव पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। सांसद सिंह ने गोरी एवं अहमद को पार्टी की मजबूती एवं विकास यात्रा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री फिरोज खान, नईम सोलंकी के अलावा, जावेद खान, आसिम कुरैशी, अनस गोरी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...