पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनरेगा में एक भी काम की स्वीकृत नहीं किए, आक्रोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव.मनरेगा के तहत काम स्वीकृत कराने के संबंध में सौंपा ज्ञापन।

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव

छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरटोला के आश्रित ग्राम भदेरा में इस साल मनरेगा के तहत एक भी कार्य की स्वीकृति नहीं दी गई है। ऐसे में ग्रामीणों को रोजगार की चिंता सता रही है।

उन्होंने मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण दयालदास वर्मा, गनेशदास, निरेंद्र, निर्मलदास, खूबलाल आदि ने बताया कि इस साल गांव में मनरेगा के तहत एक भी कार्य की स्वीकृति नहीं दी गई है।

ऐसे में ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पाएगा। सूखे की वजह से वे पहले से आर्थिक संकट से घिरे हुए है। ग्रामीणों ने काम की स्वीकृति दिलाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...