पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • संविलियन के लिए संकल्प सभा की तैयारी में जुटे जिले के शिक्षाकर्मी

संविलियन के लिए संकल्प सभा की तैयारी में जुटे जिले के शिक्षाकर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविलियन की मांग को लेकर जिले के शिक्षाकर्मी संकल्प सभा की तैयारियों में जुट गए हैं। बताया गया कि मोहला, मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ व खैरागढ़ में 26 मई को संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारिणी की बैठक जिला मुख्यालय में रखी गई।

संघ के संजय शर्मा, संभाग अध्यक्ष विनोद गुप्ता के निर्देश पर प्रांतीय महासचिव शैलेंद्र यदु, बाबूलाल लाड़े, जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा आदि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर विधानसभा मिशन हमारा संविलियन के नारे के साथ जिले के सभी विधानसभा में संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। जिला प्रवक्ता दिनेश कुरेटी ने संविलियन चाय पर चर्चा को जारी रखने की बात कही। बैठक में जिला राजनांदगांव के जिला संचालक गोपी वर्मा ने संघ के जिला व ब्लॉक के साथ ही संकुल के सभी पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की है। शिक्षाकर्मियों को इस अभियान से जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये कार्य करने कहा। साथ ही विधानसभा मिशन हमारा संविलियन के लिए जिला संचालन समिति का गठन भी किया गया है। इस दौरान पूर्व सांसद व राजनांदगांव निगम के महापौर मधुसूदन यादव से मुलाकात की। इसमें संगठन की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से हमें अपेक्षा है।

खबरें और भी हैं...