पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत आज मां भवानी का होगा मंगलपाठ

पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अंतर्गत आज मां भवानी का होगा मंगलपाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा आयोजित पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 14 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 22 मई को मां जीण भवानी का मंगलपाठ का कार्यक्रम रखा गया है। अंचल के भगवताचार्य एवं भजन गायक तुमड़ीबोड निवासी शुभम महाराज एवं जीणमाता महिला मंडल के द्वारा सुमधुर संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन दोपहर 3:30 बजे से आयोजित है। श्री सत्यनारायण मंदिर पुरुषोत्तम मास आयोजन में सक्रिय शोभा अग्रवाल, मंजू खोखरिया, संतोष अग्रवाल एवं शशि खोखरिया ने बताया कि सोमवार को मां शाकंभरी का सस्वर मंगलपाठ दीपा शर्मा एवं शाकंभरी महिला मंडल के द्वारा सुमधुर भजनों के साथ किया गया साथ ही अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। मां शाकम्बरी देवी कि विधिवत पूजा-अर्चना कर जैसे ही ज्योत प्रज्वलित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

खबरें और भी हैं...