पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • गंदगी फैलाने व कचरा जलाने पर निगम ने किया जुर्माना

गंदगी फैलाने व कचरा जलाने पर निगम ने किया जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|निगम की टीम ने गंदगी फैलाने व कचरा जाने के मामले में जुर्माने की कार्रवाई की है। आयुक्त अश्वनी देवांगन ने बताया कि शहर के तारा होटल गोल बाजार से 500 रुपए, संतोष साहू शंकरपुर वार्ड नं. 10 से 500 एवं कचरा जलाने पर रामस्वरूप पारख से 100 रुपए एवं सुबोध ठाकुर से 50 रुपए अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पॉलिथीन प्रतिबंध किए जाने दिए निर्देश के अनुक्रम में व्यवसायियों को समझाइश दी जा रही है। निगम द्वारा पॉलिथीन प्रतिबंधित करने अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 50 प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया है। जिसमें से 12 प्रकरण पर 14 हजार रुपए अर्थदंड आरोपित किया गया है। शेष 38 पर कार्यवाही जारी है। साथ ही पॉलिथीन प्रतिबंध के 7 प्रकरण निगम अधिवक्ता को दिया गया है। जो 26 मई को न्यायालय में पेश होगा।

खबरें और भी हैं...