सांस लेने में दिक्कत, बच्ची के रेफर पर अस्पताल में हंगामा
दुधमुंही बच्ची को रेफर करने के मामले को लेकर जनप्रतिनिधि, परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया।
दरअसल बसंतपुर निवासी एक मजदूर की 1 माह 4 दिन को बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां संसाधनों की कमी बताकर बच्ची को मेकाहारा ले जाने की सलाह दी गई। जोखिम को देखते हुए परिजनों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां स्मार्ट कार्ड से चार्ज नहीं करने की बात कही गई। ऐसे में परिजन हड़बड़ा गए। इसे लेकर पूर्व महापौर अजीत जैन और कोमल सिंह राजपूत ने अस्पताल में संसाधन पूर्ति करने प्रबंधन से चर्चा की। श्री जैन की माने तो निजी अस्पताल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है स्मार्ट कार्ड से चार्ज होगा।