दुर्घटना में साइकिल सवार घायल
राजनांदगांव| चिचोला क्षेत्र के रानीतालाब के पास साइकिल सवार पाटेकोहरा निवासी आनंद राम को अज्ञात कार ने ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे मेडिकल हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। आनंद राम साइकिल से अपने गांव की ओर जा रहा था तभी हादसा हुआ।