पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गंडई-ठंढार रोड पर गड्‌ढे, गिट्‌टियां भी फैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंडई पंडरिया

नगर पंचायत गंडई-ठंढार पहुंच मार्ग में गड्‌ढों की भरमार हो गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनीं इस सड़क में केवल गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। सड़क का डामर पूरी तरह उखड़कर गिट्टियां बाहर आ गया है। गिट्टियाें के फैलने से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं आय दिन होती रहती है। स्थिति इतनी खराब है कि सड़क पर चलने से साइकिल का टायर भी पंचर हो जाता है। पैदल यात्री भी बहुत परेशान रहते हैं। भारी वाहन के चलने से सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर डामर एक इंच भी नजर नहीं आती जहां देखो वहां गड्ढे ही गड्‌ढे नजर आते हैं।

सड़क के लिए होगा आंदोलन: गंडई नगरवासियों ने कहा है कि सुबह की सैर के लिए बेहतर रोड साबित होने वाली सड़क गंडई से ठंढार पहुंच मार्ग के बदहाल होने व सड़क समस्या को चुनावी मुद्दों के रूप में सामने लाएंगे। इसके लिए गांवों में बने महिला समूह गांव के विकास के लिए सामने आने के लिए हामी भरी हैं।

सुराज में शिकायत के बाद जवाब में किया लीपापोती: ठंढार के उप सरपंच एवं महासचिव जिला युवा कांग्रेस राजनांदगांव दिलीप ओगरे कहा कि विकास की ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार इस सड़क का मरम्मत भी नहीं करवा पा रही है जबकि इस समस्या को लोक सुराज के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। उप सरपंच का कहना है कि ग्रामीणों ने मुझे अवगत कराया सड़क की जर्जर हालत देखने के बाद बीते लोक सुराज शिविर 2018 में आवेदन के माध्यम से अवगत कराया। मेरा आवेदन पत्र क्रमांक 51809000087 हैं, जवाब भी मुझे विभागीय फोन नं. से बात हुआ पोस्ट ऑफिस के माध्यम से समाधान पत्र प्राप्त हुआ। उक्त मार्ग का निर्माण आपके विभाग द्वारा कराया गया है जिसका ठेकेदार मेसर्स कन्हैया अग्रवाल हैं। मार्ग का मरम्मत बाबत अग्रिम एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन पत्र प्रेषित है, लेकिन दुर्भाग्य ऐसा है कि लोक सुराज में दिखाने के लिए कुछ-कुछ जगहों का लीपापोती किया गया, बाकी का हाल खस्ता का खस्ता रह गया।

कलेक्टर से करेंगे शिकायत: पूरे सड़क की मरम्मत नहीं हुआ तो करेंगे संबंधित विभाग व कलेक्टर से लिखित शिकायत। सरपंच, उप सरपंच एवं ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत करने के निवेदन करने के बाद भी मेसर्स यदि मरम्मत नहीं कराता तो एवं प्रतिमंडल संबंधित विभाग एवं कलेक्टर से मिल कर शिकायत करेंगे।

गंडई. गंडई-ठंढार पहुंच मार्ग पर गड्‌ढे हो गए हैं। गटि्टयां भी फैल गई है।

खबरें और भी हैं...