मातृशक्ति दिवस पर निकाली गई रैली समाज के वरिष्ठों का किया सम्मान
भास्कर न्यूज | डाेंगरगढ/कलकसा
मातृशक्ति दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति गवरा कलश अन्न बचत बैंक डोंगरगढ़ द्वारा नगर में कलश रैली निकाली गई। इसमें डोंगरगढ़ में निवासरत गोंडवाना समाज की मातृशक्तियों ने शामिल होकर कलश के साथ नगर भ्रमण किए। रैली आदर्श नगर से निकल कर गोल बाजार होते हुए कंवर धर्मशाला में समाप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिरुमाल बीएल कोर्राम गोंडवाना इतिहास विद राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में तिरुमाल आनंद मड़ावी मुर्सेनाल जागृति गोंड सगा मांदी तुमसर महाराष्ट्र, तिरुमाल कृष्णा नेताम गोंडी साहित्यकार खड़गांव, गोंडवाना समाज के बैगा तिरूमाल मदन लाल उइकाल को राजनांदगांव जिले के बैगा के रूप में गोंडवाना सेवा ट्रस्ट आमूरकोट अमरकंटक जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश, द्वारा प्रशस्ति पत्र अतिथियों ने प्रदान किया। विशेष सहयोग के रूप में गोंडवाना यूथ क्लब डोंगरगढ़ से संतोष नेताम, रुदन उइके, चेम सिंह मरकाम, पुरुषोत्तम भल्लवी, पार्वती मंडावी अनिता परते, लछमी परते, बरमत बाई, कुमारी मंडावी, मदन उइके समेत स्वजातीय उपस्थित रहे।
डोंगरगढ़. मातृ शक्ति दिवस मनाने के लिए जुटी समाज की महिलाएं।