बैठक में कायस्थ समाज ने एकजुटता पर दिया जोर, 20 को होगी फिर बैठक
खैरागढ़| कायस्थ समाज की बैठक रविवार को राजपूत क्षत्रीय भवन में हुई। कार्यक्रम में खैरागढ़ व छुईखदान के कायस्थ समाज के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। समाज के वरिष्ठ सदस्य नारायण बख्शी ने कहा कि सर्वप्रथम हमें एकजुट होना पड़ेगा, आज हर समाज एकजुट है। बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे राजनांदगांव जिले में कायस्थ समाज सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। खैरागढ़ में ही कायस्थ समाज निष्क्रिय है इसलिए हमें भी एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 20 मई को मंगल भवन, बाजार लाइन छुईखदान में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य रुप से नारायण बख्शी, बृजेश श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, नवदीप श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव मौजूद थे।