वेतन की मांग लेकर हड़ताल पर डटी मितानिन, की गई नारेबाजी
राजनांदगांव.13 सूत्रीय मांगों को लेकर मितानिन डटी हुई हैं।
राजनांदगांव। अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलेभर की मितानिने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डटी हुई है। कलेक्टोरेट के सामने जमी मितानिनों ने मंगलवार को अपनी मांगों की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द समाधान मांगा। जिलेभर की 4500 मितानिन, क्षेत्रीय समन्वय, डेस्क हेल्प व जिला समन्वयक हड़ताल पर डटी हुई है। इनकी मांग है कि मितानिनों का वेतन 15 हजार किया जाए, वहीं प्रोत्साहन राशि को 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी की जाए।