नाटक कुंती के परिताप पर कार्यशाला आज से
राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ी लोकरंग शैली नाचा पुरोधा दाऊ मंदराजी के सानिध्य में रहकर रंगकर्मी हबीब तनवीर के संगीत निर्देशक रहे लोक संगीतकार देवी लाल नाग के निर्देशन में महाभारत के पौराणिक पात्र कुंती पर आधारित छत्तीसगढ़ी नाटक कुंती के परिताप पर 16 मई से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नाटक का भव्य एवं रंगारंग मंचन 16 मई को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर आडिटोरियम में आयोजित है। उक्त कार्यशाला के संयोजक धन्नु लाल सिन्हा ने बताया कि 10 दिवसीय छत्तीसगढ़ी नाट्य कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को नाट्य, गीत, संगीत, नृत्यकला आदि को प्रोत्साहित करने एवं संवारने का है।