पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • गर्मी से पहले नहीं हो पाया काम, अब निकाल रहे सड़क के नीचे दबी पाइप

गर्मी से पहले नहीं हो पाया काम, अब निकाल रहे सड़क के नीचे दबी पाइप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अफसरों द्वारा लेआउट पास करने में देरी करने के कारण चिखली वार्ड में जलापूर्ति प्रभावित हो चुकी है। भीषण गर्मी में संकट के बीच सड़क के नीचे दबी पाइप को निकाला जा रहा है। इस दौरान सीमेंट पाइप फूट रही है और पेयजल आपूर्ति सिस्टम ठप पड़ चुका है।

हालांकि नगर निगम अफसरों ने दावा किया कि पुरानी पाइप की जगह तुरंत नई पाइप डाली जा रही है। ताकि जलापूर्ति प्रभावित न हो। लेकिन हकीकत इससे विपरीत है। अधिकांश गलियों में नलों से पानी नहीं पहुंच रहा है। फूटी हुई पाइप से गंदे पानी आने की शिकायत भी बनी हुई है। वार्डवासी कुनाल, महेंद्र, सुनील कुमार आदि ने बताया कि शांतिनगर तक रोड का निर्माण कराया जाना है। पुरानी के सड़क के नीचे सप्लाई लाइन है, इन पाइपों को हटाया जा रहा है। लेकिन हटाने के दौरान ज्यादातर पुरानी पाइप फूट रही है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है। लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

शांतिनगर से आगे विस्तार, ढाबा में घरों तक बिछी पाइप लाइन पर पानी नहीं

शांतिनगर से आगे ढाबा तक पाइप लाइन का विस्तार किया जा चुका है। भागीरथी स्कीम के तहत घर-घर में नल कनेक्शन दिया जा चुका है। लेकिन आधा से ज्यादा घरों में नलों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि वार्ड में दिन में सिर्फ दो बार टैंकर से जलापूर्ति की जाती है। इसी पानी को निस्तारी और पीने के लिए उपयोग किया जाता है। नई पाइप का ज्वाइंट ठीक से नहीं बैठाने की वजह से नलों में गंदा पानी आ रहा है।

आदेश मिलने पर काम शुरु करवाया

आदेश मिलने पर काम शुरु करवाया है। अमला तेजी से काम कर रहा है। पुरानी सड़क के नीचे अधिकांश पाइप को हटाया जा चुका है। तुरंत नई पाइप डाल रहे है। ताकि जलापूर्ति व्यवस्थित रहे। अतुल चोपड़ा, एसई, ननि

20 दिन में बदली जा चुकी है 500 मीटर पाइप लाइन हटा चुके, समस्या दूर नहीं हुई

पुरानी पाइप लाइन हटाने का काम पिछले 20 दिनों से चल रहा है। अभी तक करीब 500 मीटर पाइप लाइन हटाई जा चुकी है। पुरानी पाइप सीमेंट से बनी हुई थी, इसके बदले धातु से निर्मित पाइप डाली जा रही है। नगर निगम के अफसरों ने दावा कि वे जल्द ही काम को पूरा कर लेंगे। ताकि लोगों को परेशानी न हो। मौजूदा समय में वार्ड में टैंकरों से भी जलापूर्ति की जा रही है। अटल आवास में सबसे अधिक दिक्कत है यहां हर रोज 6 ट्रिप पानी सप्लाई की जा रही है। रहवासी रोजाना पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

ऐसा है पूरा मामला

एडीबी चिखली से पदुमतरा मार्ग तक कुल 16 किलोमीटर तक चौड़ी सड़क निर्माण करा रहा है। करीब 54 करोड़ रुपए इसकी लागत है। ढाबा तक रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है, दोनों किनारों में नाली बनाने का काम चल रहा है। शांतिनगर तक बढ़ने के लिए पुरानी सड़क के नीचे दबे जलापूर्ति के पाइप लाइन को हटाना होगा। यह कार्य गर्मी से पहले पूरा होना था, रोड निर्माण का लेआउट (नक्शा) देर से मिलने की वजह से यह काम नहीं हो पाया। अब मई में पाइप हटाने का काम किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...