निर्माण विभाग करेंगे तालाबों का गहरीकरण, कलेक्टर ने दिए निर्देश
जिला प्रशासन द्वारा गर्मी में निस्तारी के लिए तालाबों में पानी की कमी की समस्या से निजात दिलाने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को तालाबों की गहरीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर भीम सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण कार्य से जुड़े विभागों की अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गहरीकरण के लिए आवश्यक तालाबों को चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि गहरीकरण के लिए चिन्हित किए जाने वाले तालाबों का गहरीकरण के उपरांत उसका उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए। लोक निर्माण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम, एडीबी, लोक निर्माण विभाग (सेतु), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगर पालिका निगम सहित निर्माण कार्य से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी।