पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • साहू मित्र सभा सुपेला में प्रांतीय साहित्य सम्मेलन व प्रतिभा कवि सम्मेलन आज

साहू मित्र सभा सुपेला में प्रांतीय साहित्य सम्मेलन व प्रतिभा कवि सम्मेलन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ कलमकार मंच भिलाई के तत्वावधान में 16 मई को दोपहर दो बजे से कर्मा विद्यालय साहू मित्र सभा जीई रोड सुपेला भिलाई नगर में 7वां स्थापना दिवस, राज्य स्तरीय साहित्य सम्मेलन एवं प्रतिभा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से साहित्यकार, कविगण सम्मिलित होंगे। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि सचिव छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डॉ. बलदाऊ राम साहू होंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष कर्मा सेवा समिति फूलचंद साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हंसा शुक्ला, डॉ. डीपी देशमुख, नवी मोनिका पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि महापौर देवेन्द्र यादव, अध्यक्षता हरि द्वारिका प्रसाद साहू करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप वर्मा, विजय गुप्ता, डॉ. नीलमणी कुंवर दार, रंजन सार्वा, इंद्रजीत दादर, सतीश शर्मा, हर्ष देव साहू वीरेंद्र तिवारी वीरू, लखन लाल साहू आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...