शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का किया गया सम्मान
जिले में इस बार 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। सोमवार को कलेक्टर भीम सिंह ने परिणाम के पीछे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों के समवेत प्रयासों से हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के नतीजों में जिले को बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय शिक्षा विभाग के ऊर्जावान अधिकारी-कर्मचारियों को देते हुए उनके बेहतरीन कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ चंदन कुमार ने जिले के अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था में सुधार करने एवं इस वर्ष के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अथक परिश्रम करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके भारद्वाज, बीईओ एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। बताया गया कि इस वर्ष निजी स्कूलों की तुलना में शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है।
राजनांदगांव.दसवीं व बारहवी के बेहतर नतीजे के लिए किया गया सम्मान।