स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद रिक्त हैं इसके बावजूद नौकरी नहीं दी जा रही
राजनांदगांव| प्रशिक्षित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को संयुक्त कलेक्टर एमडी तिगाला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि 2011-12 से पुरुष बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षण लिया हुआ है। इसके बावजूद अब तक बेरोजगार हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1487 पद रिक्त हैं। 2016 में व्यापमं से भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जबकि 24 मई 2014 को मंत्री परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि 50 फीसदी बचे हुए रिक्त पदों पर पूरे राज्य से संबंधित वर्ग के अभ्यर्थियों से पद भरे जाएंगे। बावजूद रायपुर, बिलासपुर के अभ्यर्थियों को वंचित रखा गया। मांग की है कि रिक्त पदों को भरने विज्ञापन जल्द निकालें।