पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चक्रवाती घेरे व नमी से आज बरसात की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वी बिहार के वायुमंडल में बने चक्रवाती घेरा और दक्षित उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश से विदर्भ तक बने द्रोणिका के मिलेजुले असर से प्रदेश में भारी मात्रा में नमी आ रही है। यह नमी अधिकतम तापमान के साथ क्रिया कर आसमान में बादल बना रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटे में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इस सिस्टम की वजह से बुधवार को राजनांदगांव शहर समेत अंचल में दिनभर बादल नजर आए। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। ऐसे मौसम से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी तो नहीं आई, हां लेकिन उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर रखा है। तीन दिन से ऐसे हालात बने हुए हैं। सोमवार देर शाम मौसम में हुए अचानक बदलाव से जमकर बारिश भी हुई थी। तेज हवाओं की वजह से कई इलाकों में छप्पर भी उड़े।

पूर्वानुमान

मौसम विभाग की चेतावनी- आने वाले 24 घंटे में तेज हवा चलेगी, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी व बारिश का आकलन

राजनांदगांव. शहर के गौरव पथ पर शाम के समय बुधवार को यह नजारा रहा।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

रायपुर मौसम विभाग से मौसम विज्ञानी उमेश पांडे ने बताया कि इस सिस्टम से पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 24 घंटे में तेज हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम में आए बदलाव का असर तापमान में नहीं पड़ा है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बादल और नमी से उमस में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोग हलाकान हैं।

पराबैंगनी किरणों का प्रभाव कम

तापमान में वृद्धि होने के बावजूद धूप में पराबैंगनी किरणों का प्रभाव कम है। क्योंकि इसका प्रभाव अधिक होने से त्वचा काली पड़ जाती है। झुलसने का भी डर बना रहता है। पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को अधिकतम तापमान में 42 और न्यूनतम 28 पर रहेगा। जबकि 18 मई को अधिकतम पारा में 1 और न्यूनतम में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...