अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए लगेंगे शिविर
राजनांदगांव|कलेक्टर भीम सिंह ने राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में अल्पसंख्यकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लगाने कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को उद्यम के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए केवल चार प्रतिशत ऋण में उद्यम आरंभ करने की सुविधा है।
योजना के संबंध में अधिकाधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने इसके लिए कैंप में उद्योग विभाग, अंत्यावसायी और कौशल विकास जैसे विभागों को विशेष रूप से कार्य करने एवं लक्ष्य लेकर कार्य करने को कहा है।