पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • गलत आकलन पर सांसद का विरोध, किसानों को मिलेगी 400 करोड़ से अधिक की राशि

गलत आकलन पर सांसद का विरोध, किसानों को मिलेगी 400 करोड़ से अधिक की राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव। किसानों को फसल बीमा की राशि मिलने में विलंब और कम बीमा राशि दिए जाने के विरोध में सांसद अभिषेक सिंह ने आपत्ति जताई थी। भारत सरकार की फसल बीमा संबंधी तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) ने बीमा कम्पनी इफ्को टोकियो को राज्य शासन की आनावारी रिपोर्ट के हिसाब से फसल बीमा की दावा राशि के भुगतान का आदेश दिया है। इसके तहत बीमा कंपनी को लगभग 700 करोड़ रुपए का भुगतान राज्य के किसानों को करना पड़ेगा और इसमें से अकेले राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के किसानों का भुगतान लगभग 400 करोड़ रुपए का होगा।

सांसद अभिषेक ने राज्य के किसानों को इफ्को टोकियो बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा दावे की राशि को कम आंकने पर अपनी असहमति जाहिर की थी। उन्होंने इस संबंध में कंपनी के अफसरों के साथ ही सहकारी बैंक, कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकें भी ली। किसानों के फसल बीमा दावा का उचित आंकलन कर भुगतान करने को कहा था।

सिंह ने इस संबंध में कई बैठकें लीं और कुछ बैठकों में आयुक्त भू अभिलेख सहित राज्य स्तर के भी कई अधिकारी शामिल हुए। किंतु फसल बीमा कंपनी इफ्को टोकियो ने राज्य शासन की आनावारी रिपोर्ट को न मानते हुए यह तर्क दिया था कि शासन द्वारा फसल कटाई प्रयोग के आधार पर काफी कम फसल उत्पादन होने की जानकारी दी गई है। जबकि यह अधिक है।

जवाब नहीं दे पाई कंपनी

सांसद ने इस संबंध में भारत सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की थी। सिंह ने उनसे यह कहा था कि बीमा कंपनी तकनीकी कारणों के आधार पर दावा भुगतान में विलंब करने एवं दावे की राशि को कम करके आंकने की कोशिश कर रही है। सरकार ने संज्ञान लेते हुए राज्य के कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव के माध्यम से 9 मई को मामले को भारत सरकार की फसल बीमा संबंधी तकनीकी सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। कम्पनी से यह बताने को कहा कि राज्य शासन ने अपनी रिपोर्ट में ज्यादा फसल उत्पादन को किन-किन स्थानों पर कम करके बताया है तो इस पर इफ्को टोकियो कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई।

खबरें और भी हैं...