पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • संस्था में 50 वर्ष से चुनाव नहीं होना ही सफलता का राज: झाबक

संस्था में 50 वर्ष से चुनाव नहीं होना ही सफलता का राज: झाबक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक संस्था उदयाचल ने गत दिनों अपना 50 वां वार्षिकोत्सव मनाया। इसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. आर ए सिद्धीकी का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. सिद्धीकी ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए उदयाचल के कार्यों की सराहना की।

समारोह के मुख्य अतिथि मोतीलाल झाबक ने अपने उद्बोधन में संस्था में 50 वर्ष से चुनाव नहीं होना ही संस्था की सफलता का राज कहा एवं संस्था को सहयोग देने की बात कही। समारोह अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने उदयाचल नेत्र चिकित्सालय का सभी अतिथियों के साथ अवलोकन किया तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा चलाये जा रहे सभी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए, सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। विशिष्ट अतिथि पुखराज मुणोत ने नई टीम को शपथ दिलाई तथा उन्होंने कई संस्थाओं का नाम लेकर वहां से मिलने वाले सहयोग के बारे में अवगत कराया। संस्था के संरक्षक गण हिम्मतभाई रायचा, चतुर्भुज ठक्कर, उत्तमचंद जैन व पद्श्री डाॅ. पुखराज बाफना द्वारा संस्था की ओर से डाॅ. आर ए सिद्धीकी का अभिनंदन किया गया। महिला मंडल की ओर से भी तारा बाफना, चंचल जैन, भानुमति रायचा, कमला जोशी तथा मंजुला ठक्कर व मधु श्रीश्रीमाल द्वारा अभिनंदन किया गया। उदयाचल सदस्यों की डायरेक्ट्री का संपादक प्रकाश श्रीश्रीमाल ने अतिथियों के माध्यम से विमोचित कराया। आभार सचिव गौतम बाफना तथा कार्यक्रम संचालन सुनील बरड़िया ने किया।

सदस्यों व सहयोगियों का सम्मान: संस्था के अध्यक्ष पद्श्री डाॅ. पुखराज बाफना ने अपने उद्बोधन में संस्था के आज तक के आंकड़े प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उन्होंने 2017 में किए गए गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी रखी तथा रमेश भाई ओझा के भागवत में सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों व उनके सहयोगियों को सम्मानित किया। समारोह में स्व. जुगल किशोर सारड़ा स्मृति सद्भावना अवार्ड स्व. विजय पांडे को मरणोपरांत प्रदान किया गया। उनके द्वारा किए गए सृजनात्मक कार्य, सर्वधर्म समभाव व सामाजिक समरसता के लिए यह अवार्ड उनके भाई विनोद पांडे व पुत्र तथागत पांडे को दिया गया। स्व. कांतिभाई रायचा स्मृति नगर गौरव अवार्ड नावेद आजमी को दिया गया। स्व. नंदूलाल चोटिया स्मृति साहित्य सृजन अवार्ड नगर के साहित्यकार मोहन अग्रहरि को प्रदान किया गया। स्व. मनसुखभाई रायचा पुरस्कार संस्था के स्थायी निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए रमेश सोनी को दिया गया। स्व. डाॅ. सुंदरलाल श्राफ पुरस्कार स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए इंदिरा देवी नवरतनमल रांका, तिरुपति को प्रदान किया गया।

एकजुटता से सफलता

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उदयाचल ने पदाधिकारियों व सदस्यों का सम्मान कर उदयाचल ने मनाया 50 वां वार्षिकोत्सव, योगदान की चर्चा की

राजनांदगांव.सामाजिक संस्था उदयाचल के 50वें वार्षिकोत्सव में शामिल सदस्य।

साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सुधीर सम्मानित

स्व. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पुरस्कार पुस्तकालय, वाचनालय साहित्य क्षेत्र में सुधीर कुमार शुक्ला को प्रदान किया गया। स्व. केएल तिवारी पुरस्कार क्रीड़ा के क्षेत्र में तनुश्री साहू, मोनिषा साहू, अनस शेख, जतिन, हर्ष यादव को दिया गया। स्व. ठाकुर हीरासिंह गौतम पुरस्कार कला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सिन्हा सिस्टर्स को प्रदान किया गया। उदयाचल अवार्ड सुनील बरडिया को श्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में प्रदान किया गया। स्व. फूलचंद गोलछा अवार्ड पवन लोहिया को अनवरत सेवाओं के लिए दिया गया। इसके अलावा अन्य संस्था व लोगों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...