रेटीना अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री से मांगा सहयोग
राजनांदगांव। उदयाचल के द्वारा रेटिना केयर सेंटर की स्थापना की जानी है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से सहयोग मांगा गया। पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, प्रकाश श्रीश्रीमाल, अशोक मोदी, विजय हरिहारनो, गौतम बाफना ने मुख्यमंत्री निवास में डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। सिंह ने इस पर विचार करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।