कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पैरालीगल वालंटियर को चौकी में दिया प्रशिक्षण
राजनांदगांव|कम्युनिटी पुलिसिंग योजना एवं जिला विधिक सेवा राजनांदगाव ने रविवार को अंबागढ़ चौकी में पैरालीगल वालेंटियर को प्रशिक्षण दिया। भागीदारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश निर्मल मिंज, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश त्रिपाठी और जिला विधिक सेवा की अंजली सिंह मौजूद रहीं। ग्रामीणों एवं पैरालिगल वालिंटियारों को कानून के संबंध में पुस्तकें दी गई।