रोड बने मुक्कड़, रोज नहीं उठता कचरा
स्वच्छता को लेकर हुए सर्वेक्षण के बाद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही फिर शुरू हो गई है। नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों की मॉनीटरिंग में लापरवाही के चलते सड़कों पर कचरा फिर बिखरने लगा है। वहीं प्रतिबंध के बावजूद कुछ हिस्सों में मुक्कड़ बनने लग गए है। इसके चलते एक बार फिर सफाई व्यवस्था चौपट होती जा रही है।
शहर के नंदई चौक, गंज चौक, हाट बाजार, बसंतपुर चौक व जिला अस्पताल के सामने ऐसी स्थिति बनी हुई है। लखोली के भीतरी हिस्सों में भी समय पर कचरा नहीं उठाने की शिकायत बनी हुई है। इसकी वजह से नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े होने लगे है। निगम आयुक्त अश्वनी देवांगन ने बताया कि हर हिस्से में कचरा उठाने गाड़ी पहुंच रही है,अगर शिकायत है,तो जिम्मेदारों को निर्देशित किया जाएगा।