पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेक बुक इश्यू करा फर्जी खाते में ट्रांसफर की राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग कोलिहापुरी निवासी 60 वर्षीय मुक्तावन लाल से 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी करने वाला आरोपी पीड़ित का सहकर्मी अशोक चंद्राकर ही निकला है। जिसने मुक्तावन लाल के हस्ताक्षर सहित बैंक एकाउंट के संबंध में सभी जरुरी जानकारी थी।

मुक्तावन लाल बीएसपी में कार्यरत थे, जिनके रिटायरमेंट और इसके बाद मिलने वाली राशि की जानकारी अशोक चंद्राकर को थी। अशोक मुक्तावन के अधीनस्थ ही सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। अशोक ने पहले ही राशि हड़पने की साजिश रच ली थी। मुक्तावन लाल का खाता पंजाब नेशनल बैंक भिलाई का है, जहां अशोक ने बड़ी ही चालाकी से मुक्तावन का हस्ताक्षर कर चेक बुक ईश्यू करा लिया। इसके बाद अशोक ने अपने एक अन्य साथी कृष्णा लाल गोड़ का फर्जी आधार नंबर व पेन नंबर बनाकर पंजाब नेशनल बैंक राजनांदगांव में मदन के नाम से खाता खुलवाया। मुक्तावन के रिटायरमेंट के बाद जैसे ही उसकी जमा राशि 7 लाख रुपए खाते में आई। अशोक ने पूर्व में इश्यू कराई चेकबुक के माध्यम से पूरी राशि मदनलाल के नाम से खुले फर्जी खाते में जमा करा ली और राशि का आहरण कर लिया।

खबरें और भी हैं...