पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 किमी में रहकर मोबाइल से मिलेगा अब टिकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब पेपरलेस अनारक्षित टिकट की सुविधा मिलेगी। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पीके जेना ने मोबाइल टिकटिंग एप लांच कर दिया है। इस एप के जरिए रेलवे बुकिंग काउंटर ई-बैंकिंग से जुड़ गए है। अब 5 किलोमीटर के एरिया में रहकर यात्री टिकट बुक करा सकते हैं।

यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों के अंतर्गत आने वाले 78 स्टेशनों में लागू कर दी गई है। यानी नागपुर मण्डल के अंतर्गत इतवारी से रसमड़ा तक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें राजनांदगांव भी शामिल है। एप के जरिए यात्री मोबाइल पर ही भुगतान कर टिकट पा सकता है।

अभी तक यह सुविधा रिजर्वेशन टिकट बुक कराने के लिए दी जा रही थी। अनारक्षित टिकट में यह सुविधा मिलने से कम की दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। उन्हें बुकिंग काउंटर के बाहर लंबी लाइन में लगकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।

245 जगह पर उपलब्ध है सुविधा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनारक्षित टिकट की सुविधा कुल 245 जगह पर उपलब्ध है। 72 अनारक्षित सह आरक्षित व एसटीबीए, 15 जेटीएस, 38 एटीवीएम/कोईवीएम, 7 वाइटीएसके और पेपर सहित मोबाइल टिकट कुल 23 अन्य स्टेशनों में की गई।

मोबाइल टिकटिंग एप लॉन्च, तीनों मंडलों के अंतर्गत 78 स्टेशनों में यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जानिए, यह एप कैसे काम करेगा

1. यह एप एंड्रायड मोबाइल फोन पर काम करेगा।

2. यूटीएस एप्लीकेशन को utsonmobile.indianrail.gov.in से डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करना होगा।

3. टिकट खरीदने के लिए स्टेशन से अधिकतम 5 किमी और न्यूनतम 25 मीटर की दूरी अनिवार्य है, यानी आप इतनी दूरी से ही टिकट बुक करा सकते है।

4. इस एप से यात्री सभी तरह के अनारक्षित टिकट क्रय कर सकते है। इसमें मासिक सीजन टिकट और प्लेटफार्म टिकट भी शामिल है।

5. टिकट क्रय करने के बाद उसे रद्द करने का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए जब जरूरत है तभी बुकिंग करें।

6. लॉगइन के बाद यात्री को विकल्प में जाकर पेपरलैस सक्रीन का चयन करना होगा।

7. टिकट के क्रय करने के लिए मूल्य का निर्धारण किया गया है। अनारक्षित टिकट के लिए 100 से 10,000 तक चार्ज कर सकते है। रिचार्ज आर-वालेट पर कर सकते है। प्रत्येक रिचार्ज पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।

8. ऑर-वॉलेट के अलावा यात्री A) यूपीआई/भीम, (B) डेबिट/क्रेडिट कार्ड, (C) नेट बैंकिंग (D) पेटीएम (E) मोबिविक का भी उपयोग टिकट बुक करवाने के लिए कर सकते है।

यात्री को तीन घंटे के भीतर करना होगी यात्रा

यात्रा का शुरुआत टिकट क्रय करने के तीन घंटे के अंदर करना होगा। यात्रा के दौरान यात्री चल टिकट निरीक्षक को जांच के दौरान अपने एंड्रायड मोबाइल पर टिकट को दिखाकर पुष्टि करना अनिवार्य होगा। वर्तमान में पेपर सहित अनारक्षित टिकट बुकिंग की जो सुविधा उपलब्ध है वह जो नियम प्रभावी है वह नियम भी पूरी तरह इस प्रक्रिया में लागे किए जाएंगे। हेल्प लाइन नंबर 07752 - 407668 पर संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...