आधार कार्ड में त्रुटि सुधार केंद्रों में करें संपर्क
राजनांदगांव|आधार कार्ड में त्रुटि होने पर निकटतम आधार पंजीयन केंद्र में संपर्क कर इसे ठीक कराया जा सकता है। जिले के ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ मिश्रा ने बताया कि आधार कार्ड में जन्मतिथि, पता, त्रुटियों का सुधार केंद्रों के अतिरिक्त निकटस्थ बैंकों व पोस्टऑफिस में भी जाकर करा सकते हैं।