राजनांदगांव| लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगपुर में टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
अस्पताल पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह 9.15 बजे के आसपास की है। ग्राम डुमरडीहकला (घुमका) के रोशन पिता धनसाय यादव (17) ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जा रहा था। तभी सिंगपुर में टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रोशन के सिर पर गहरी चोट आई, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।