11 करोड़ रु. की लागत से बन रहा ऊंचा पुल
राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी मार्ग पर 11 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके ड्राइंग-डिजाइन में फाल्ट की वजह से बने अंधे मोड़ की तरफ दैनिक भास्कर ने ही लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद अनाज व्यवसायी के मकान को तोड़कर अंधा मोड़ खत्म करने की कार्रवाई शुरू की गई।