फिलहाल राजनांदगांव और मंडी की तरफ एप्रोच रोड का काम किया जा रहा है। मंडी की तरफ का ग्रेडिएंट (ढलान) भी काफी खतरनाक है। लोगों का कहना है कि मंडी की तरफ से आने वाला बाइक चालक ट्रक ड्राइवर को दिखाई नहीं देगा। ऐसे में हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।