राजनांदगांव| म्युनिसिपल स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा का कार्यक्रम 24 मई को रखा गया है। इसकी तैयारी जारी है। मैदान में मंच के ऊपर डोम बनाया जा रहा है। बताया गया कि इसी दौरान भोपाल निवासी 22 वर्षीय ज्ञान सिंह डोम से नीचे गिर गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया साथ ही सीने में गंभीर चोट लगी है। युवक का इलाज जारी है। जानकारी मिलते ही कलेक्टर भीम सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल का समुचित इलाज कराने निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर अफसर इस मामले को दबाने में जुटे रहे और अंत तक गुमराह कर सही जानकारी देने से बचते रहे।