डोंगरगढ़. बैठक के बाद मांगों को लेकर महापौर के पास पहुंचे शिक्षाकर्मी।
भास्कर न्यूज | डोंगरगढ़
संविलियन सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। जहां जिलेभर के शिक्षाकर्मी संगठन के ब्लाक व जिला पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा ने बताया कि जिला में कार्यरत लगभग 8 हजार शिक्षक पंचायत 26 मई को 6 विधानसभा में 11 से 4 बजे तक संगठन के समस्त पदाधिकारी सहपरिवार उपस्थित होकर संविलियन के लिए सभा करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। मोहला विधानसभा ज्ञानेन्द्र रामटेके राजकुमार यादव व रमेश सोनी, खुज्जी (छुरिया) विधानसभा दिनेश कुरैटी व ईश्वर मण्डावी, डोंगरगढ़ विधानसभा चन्द्रिका यादव, फलेश साहू, डोंगरगांव विधानसभा नोहर साहू, राजनांदगांव विधानसभा में बृजेश वर्मा, खैरागढ़ विधानसभा में कौशल श्रीवास्तव, सुनील शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के बाद शिक्षाकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर मधुसूदन यादव से मुलाकात की और अपने मांग व आंदोलन को लेकर जानकारी दी। बैठक में शैलेंद्र यदु, बाबूलाल लाड़े, बृजेश वर्मा, फलेश साहू अादि मौजूद थे।