पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • अर्धशासकीय शिक्षण बंद करने के खिलाफ जुटे विद्यार्थी व पालक

अर्धशासकीय शिक्षण बंद करने के खिलाफ जुटे विद्यार्थी व पालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के वर्धमान नगर में स्थित देवानंद जैन उच्चतर माध्यमिक शाला की अर्धशासकीय विद्यालय को संस्था द्वारा बंद करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इससे वहा अध्ययनरत करीब 400 छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इसी संबंध में रविवार को पालकोंं व अभाविप प्रतिनिधियों से चर्चा करने के लिए मोतीपुर के बुद्ध भवन में बैठक रखी गई। इसमें पालको एवं छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक व नगर अध्यक्ष शिवम् यादव, नगर मंत्री आदित्य पराते व परिषद के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी रखी। विषय की गंभीरता को देखते हुए अभाविप ने छात्रों को पूर्ण रूप से समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस विषय को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही एवं विद्यालय को किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...