राजनांदगांव|सेन भवन सहदेव नगर में सर्व सेन समाज का चुनाव हुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष देवशरण सेन ने नौ साल कार्यकाल के बाद नए उम्मीदवार को चुनाव में अवसर देने की पहल की। अपने पद से इस्तीफा देकर नए सर्व सेन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष पद के लिए संतोष सेन को अपना कार्यभार सौंपा। संतोष वर्तमान में प्रदेश सर्व सेन समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस बैठक में बुद्धराम चंद्रेश्वर, गिरीश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, गिरधारी सेन, संजू सेन, चंद्रसेन आदि मौजूद रहे।