राजनांदगांव| गुरुवार को द्रोणिका के असर से शहर सहित जिले में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवाओं से गौरव पथ में लगे मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के पीछे बनी दीवार ढह गई। आडिटोरियम में लगे नेम बोर्ड भी हवाओं से उखड़ कर करीब 40 मीटर दूर जा गिरे। लखोली इलाके में एक सैलून दुकान के सभी शेड ही छिटककर बिखर गए।
औंधी में उखड़े पोल, घंटों बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
सड़क चिरचारी व बागनदी में ओले गिरे। औंधी में तेज हवाओं के साथ बारिश ने बिजली के कई पोल भी उखाड़ दिए। डोंगरगढ़, खैरागढ़ और साल्हेवारा इलाके में भी मौसम का मिजाज ऐसा रहा। ग्राम बिलहरी में आंधी के चलते किसान अग्रहिज सिन्हा का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।