पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • ब्रोकर महावीर आत्महत्या मामले की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय से की

ब्रोकर महावीर आत्महत्या मामले की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय से की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|फाइनेंस ब्रोकर महावीर चौरड़िया की आत्महत्या के मामले को तीन माह बीतने वाले हैं। इधर इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने अब तक नहीं पकड़ा गया है। अब इस मामले की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से की गई है। डिप्टी डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की मांग रखी गई है।

लखोली निवासी आशीष शर्मा ने पत्र में लिखा है कि मामले में धारा 306, 34 का अपराध दर्ज किया गया। तब से लेकर अब तक जांच ही की जा रही है। श्री चौरड़िया फाइनेंस ब्रोकर का काम करते थे। उनके पास करीब 10 हजार करोड़ की हुंडी-चिट्‌ठी होने की जानकारी सूत्रों से मिली है। इस मामले में राजनांदगांव सहित प्रदेश के नामी गिरामी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। आरोपी कमल मूंदड़ा, विनोद लोहिया और अशोक लोहिया को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने की खबर मिली है।

खबरें और भी हैं...