पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1.35 करोड़ की लागत से बनेगा किसान बाजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|बसंतपुर स्थित कृषि उपज मंडी में डेढ़ करोड़ से किसान बाजार बनाया जाएगा। यह एक तरह से नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट की तरह इसे विकसित किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो यह प्रदेश में दूसरा किसान बाजार है। राज्य का पहला किसान बाजार धमतरी में अप्रैल 2017 में बनाया गया था। बताया गया कि इस बाजार के जरिए सब्जी उत्पादक किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर दाम मिलेगा। यही नहीं यहां खुदरा बाजार से सस्ते दर में सब्जियां मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...