पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जिले के हथकरघा उद्योग को बचानेे किया जाएगा प्रयास: रजिंदर पाल

जिले के हथकरघा उद्योग को बचानेे किया जाएगा प्रयास: रजिंदर पाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छुरिया| खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया के छुरिया कार्यालय में आमगांव (कु.) के लगभग 35 महिला-पुरुषों ने मुलाकात कर आमगांव में संचालित कंबल प्रोसेसिंग यूनिट में कार्यरत मजदूरों को प्रबंध संचालक हथकरघा राजनांदगांव द्वारा निकाले जाने पर मजदूरों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर शिकायत की गई एवं कार्य पर रखने की मांग की गई। इस संबंध में भाटिया ने कलेक्टर से भेंटकर कर्मचारियों की मांगों के संबंध मे चर्चा कर निराकरण का आश्वासन दिया गया।

ज्ञात हो कि राजनांदगांव जिला के एक मात्र प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण छग शासन द्वारा हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं उनके द्वारा उपार्जित कपड़ा को प्रोसेसिंग कर बाजार में उचित दाम पर बेचने के लिए 4 वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से आमगांव कु. में कंबल प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गई थी, इसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह द्वारा की गई थी। किंतु विभाग के प्रबंध संचालक राजनांदगांव द्वारा संचालन ठीक से नहीं किए जाने के कारण दुर्भाग्यवश वर्तमान में पदस्थ अधिकारी के के देवांगन के निष्क्रियता एवं मजदूरों में सामंजस्य स्थापित नहीं किए जाने के कारण उत्पादन घट रहा है।

छुरिया.मजदूरों ने बताई समस्याएं।

खबरें और भी हैं...