पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 53 में से 22 विद्यार्थियों की मेरिट

53 में से 22 विद्यार्थियों की मेरिट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | गांव किठाना के न्यू टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। विद्यालय के 53 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 22 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की जबकि स्कूल के छात्र अंकित ने कामर्स में 478 अंक लेकर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधक हरपाल ढांडा व प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने सभी स्कूल स्टाफ सदस्यों को शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

खबरें और भी हैं...