राजौंद | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक अभिभावक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी अभिभावकों को निमंत्रण पत्र वितरित किए गए तथा परिणाम स्वरूप सभी अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों के भविष्य, रुचि, शिक्षा विषयों पर चर्चा की गई। मंच संचालन सुरेश कुमार ने किया। विद्यार्थियों ने पीटीएम पर रैली निकाली।