पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी

मंदिर के दान-पात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | कस्बे में गोगा माड़ी के प्रांगण मेेंं स्थित भद्रकाली मंदिर में दिन दिहाड़े चोरों ने ताला तोड़कर रुपए चोरी कर लिए। मंदिर के पुजारी मेघ सिंह, कमेटी सदस्य सतपाल, प्रजापत, अमन राणा, जयपाल, कंवरपाल, मित्रपाल, सतपाल राणा ने बताया कि भद्रकाली मंदिर के पुजारी सुबह नौ दस बजे मंदिर बंद करके घर चले गए। दोपहर 2 बजे उनको फोन आया कि मंदिर का ताला टूटा है। जिससे पुजारी ने सभी कमेटी सदस्य को इस बारे में सूचित करके मौके पर बुलाया और उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दिन में हुई मंदिर में चोरी की घटना को लेकर लोगों में रोष है। बता दे कि असंध रोड़ पर 5 दिन पहले छह दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये के इनवर्टर व बैटरियां चोरी कर ली थी। आए दिन घट रही चोरी की घटना से लोगों में भारी रोष पनप रहा है।

राजौंद | भद्रकाली मंदिर के टूटे ताले।

खबरें और भी हैं...