पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेमीनार में बताए नशे के दुष्प्रभाव

सेमीनार में बताए नशे के दुष्प्रभाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय जिला खेल एवं युवा वर्ग विभाग द्वारा आयोजित नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव पर सेमीनार का समापन हो गया। ज्योति ग्रामीण विकास के सहयोग से आयोजित सेमीनार में युवा वर्ग को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य मनोज अरोड़ा ने मुख्यातिथि जसवंत सिंह रिटायर्ड डीएसओ का स्वागत किया। स्कूल प्रबंधक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र ढुल व राजेश ढुल ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। इस दौरान डाॅ. प्रीति, विनय गुप्ता, अनूप कौशिक, सुशील, फूलकुमार कादियान, गुरमीत, विजय कुमार, प्रशांत कुमार, डाॅ. प्रियंका रानी, डाॅ. संजीव शर्मा व सुशील कुमार ने नशे के दुष्प्रभाव पर अपने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...