राजौंद | श्री बाबा बहादुर बण स्पोर्ट्स क्लब राजौंद और समस्त ग्रामवासियों द्वारा नगर राजौंद में स्पोर्ट्स नर्सरी की स्थापना की गई। जिसमें सभी प्रकार के खेलों का निशुल्क अभ्यास करवाया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा ने बच्चों को स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खेल नर्सरी होने से खिलाड़ियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले कोच द्वारा बताए गए टिप्सों का अभ्यास करें। इस दौरान काला फुटबालर ने बताया कि इस खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को फुटबाॅल, कबड्डी सहित कई अन्य खेलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।