राजौंद | जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र राणा के आवास पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर व श्याम सिंह राणा वर्करों से मिले। जहां कार्यकर्ताओं को उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों से बातचीत में कहा कि वह भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके।