राजौंद | नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा खंड राजौंद में चल रहे धरने के नौवें दिन एसकेएस के ब्लाॅक प्रधान सुभाष शर्मा, ब्लाॅक सचिव रामफल पटवारी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाॅक प्रधान नहीं जाखौली, मिड डे मिल संघ की जिला प्रधान सरोज रोहेड़ा ने संबोधित किया। कहा की बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों की बातचीत में कोई भी हल नहीं निकला जबकि राज्य कमेटी को मुख्यमंत्री ने स्वयं बुलाया था लेकिन फिर भी सहमति नहीं बनी।