पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पार्श्वनाथ स्कूल ने जीते पांच गोल्ड

जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पार्श्वनाथ स्कूल ने जीते पांच गोल्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | नगर के पार्श्वनाथ स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पांच गोल्ड व एक सिल्वर जीते। विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या सुजाता सिहाग ने बताया की 17वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन दर्शन अकादमी में किया गया। जिसमें पार्श्वनाथ स्कूल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में पांच गोल्ड व एक सिल्वर सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये हैं। स्कूल प्रबंधक रमेश राणा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

खबरें और भी हैं...