पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों की हड़ताल 7वें दिन भी जारी

कर्मचारियों की हड़ताल 7वें दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा खंड राजौंद में जारी धरने के सातवें दिन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। संजीव ने बताया कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है, वह कर्मचारियों की मांगों को हल करने के बजाए उन्हें प्रताड़ित कर रही है। ब्लाक प्रधान ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता व वायदा खिलाफी से तंग आकर नगरपालिका कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल पर आना पड़ा है। लंबे समय से संघ सरकार को आगाह कर रहा है कि चुनावी घोषणा पत्र में किए वायदे को पूरा किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा को बंद किया जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। इस दौरान एसकेएस ब्लाक प्रधान सुभाष शर्मा, ब्लाक सचिव रामफल, रोहताश, सूबे सिंह, सोनू, प्रेमा, संजय कुमार, बबली, बीना व श्याम लाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...