अध्यापक-अभिभावकों के तालमेल से सुधरेगा शिक्षा स्तर
बीईओ कार्यालय में सभी विद्यालयों के मुखियों की बैठक हुई। जिसमें उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह मुख्य रूप से पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने की। बैठक में 19 मई को प्रत्येक विद्यालय में होने वाले अध्यापक अभिभावक महोत्सव से संबंधित क्रियाकलापों पर विचार विमर्श किया गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह ने उपस्थित सभी विद्यालयों के मुखियाओं को पीटीएम महोत्सव के बारे में दिशा निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि यह महोत्सव जन शिक्षा की बेहतरी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की सकारात्मक सोच का परिणाम है। इस दौरान पवन गर्ग, सुरेश, राजकुमार, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार, सुनीता आहूजा, रणबीर राणा, सुखदेव, हंसराज, शशी किरण व राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।